अजब-गजबअपराधउत्तर प्रदेशफीचर्ड

मैनपुरी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज


मैनपुरी : जिले में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही चार युवक उसे खेत में उठाकर ले गए और घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को बुरी तरह पीटा भी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा। पीड़िता ने बताया कि 29 अप्रैल की रात उसके परिजन एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर कोई नहीं था। रात 10 बजे के गांव का ही आरोपी अवनीश अपने 3 अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस गया। आरोपी अवनीश अपने साथियों के साथ पीड़िता को घर से उठा कर खेत पर ले गया। खेत पर चारों आरोपियों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। पिटाई से पीड़िता बुरी तरह घायल हो गई। पीड़ित के बेहोश होने पर आरोपी पीड़िता को खेत पर छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने पीड़िता को कुर्रा थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने घटना को मार-पिटाई में दर्ज कर उन्हें घर भेज दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है। अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच के आदेश दिए है। एसपी सिटी ओमप्रकाश सिंह ने बताया, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता के बयान दर्ज करा दिए गए है, साथ ही पीड़िता को मेडिकल भी कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई का जायेगी।

Related Articles

Back to top button