उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और प्रधानमंत्री मोदी ने मां गंगा को किया प्रणाम, मांगा आशीर्वाद


वाराणसी : मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां गंगा को प्रणाम कर आशीर्वाद मांगा। साथ ही काशी की महत्ता का किया गुणगान। गोस्वामी तुलसीदास को किया स्मरण। उन्होंने भारतीय संस्कृति का उल्लेख भी किया। वह काशी के ट्रेड फेसिलिटी सेंटर में 22 जनवरी को 15वें प्रवासी भारतीय दिवस उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पीएम की बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, आयुष्मान भारत, मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप, जैसी योजना का जिक्र भी किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख किया। पीएम मोदी के कार्यों व प्रयासों को सराहा। योग दिवस का उल्लेख करना भी नहीं भूले। आयुष का किया जिक्र। भारत मॉरिशस के संबंधों में बढ़ती प्रगाढ़ता का जिक्र भी किया। मॉरिशस में हरियाणा सरकार के सहयोग से होने वाले भागवत गीता महोत्सव की जानकारी दी। अगले साल भोजपुरी महोत्सव की जानकारी दी। यह बनारस हिंद विश्वविद्यालय के सहयोग से होगा। उन्होंने भोजपुरी बोली की महत्ता का उल्लेख भी किया। भोजपुरी में बोल कर महफिल लूटी। गंगा स्नान कुंभ मेला का भी उल्लेख किया। कहा अब बनारस से हम सभी त्रिवेणी जाएंगे। उन्होंने भारत, मॉरिशस सहित सभी देशों के बीच मैत्री सद्भाव बनी रहे की कामना भी की। सस्टेनेबुल डेवलपमेंट के लिए सहयोग की अपेक्षा की तो शिक्षा के क्षेत्र मेें सहयोग मांगा।

उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए नमन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ट्रेड फेसिलिटी सेंटर पहुंचे और 15वें भारतीय दिवस का औपचारिक उदघाटन किया। लोगों ने खड़े होकर प्रधानमंत्री अभिवादन किया। हर- हर महादेव और भारत माता की जय के उदघोष से सभागार गूंज उठा। वहीँ ऑल इंडिया रेडियो के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कहा यह अटल जी की देन है। पहला प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी 2003 को मनाया गया था। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के जन्मदाता अटल विहारी वाजपेयी को नमन। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस की शुरूआत भले अटल जी ने की लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने इस सम्मेलन को बड़ा आकार दिया। जान फूंकने का काम किया। 2014 से पहले यह सम्मेलन सिर्फ़ रस्मी बन करक रह गया था। आपने कभी किसी पीएम को डायरेक्ट संवाद करते देखा था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बाद यूपी की तरफ से सीएम योगी आदित्यनाथ ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रवासी भारतीय दिवस के साथ प्रयागराज अर्द्ध कुंभ और गणतंत्र दिवस को भी जोड़ा।

Related Articles

Back to top button