अजब-गजबदिल्लीफीचर्डराजनीति

मोदी सरकार ने बर्बाद कर दी अर्थव्यवस्था : मनमोहन


नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में आयोजित महाधिवेशन को आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सम्बोधित किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ने सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का इल्जाम लगाया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आरोप लगाया कि मौजूदा भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया, उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी ने चुनाव प्रचार में बहुत बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन पूरे नहीं किए। हर साल दो करोड़ रोजगार का वादा किया गया, लेकिन 2 लाख नौकरियां भी नहीं दी गईं। नोटबंदी और गलत तरीके से लागू किए गए जीएसटी ने रोजगार खत्म करने का काम किया।

पूर्व प्रधानमन्त्री ने मोदी के वादों की भी आलोचना की। नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन पिछले 4 साल में हालत यह हैं कि कृषि विकास की रफ्तार थमी है। मनमोहन सिंह ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए विकास दर का 12 फीसदी होना जरूरी है, जो फिलहाल संभव नहीं दिखती, ऐसे में ये वादा एक जुमला भर नजर आता है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद की समस्या पर समाधान के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों देशों को बात करनी होगी, हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान की तरफ से क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि शाम 4 बजे राहुल गांधी के भाषण के बाद कांग्रेस पार्टी का 84वां महाधिवेशन समाप्त हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button