फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

मौसम विभाग अलर्ट: आज चार राज्यों में पहुंचा मॉनसून, शनिवार को यहां होगी भारी बारिश

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून चार राज्यों में पहुंच चुका है। दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल, कर्नाटक, आंध्र पदेश और तमिलनाडु में पहुंच चुका है। यह केरल के अलावा कर्नाटक के तटीय क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण आंतरिक हिस्से, उत्तरी आंतरिक हिस्से, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से और तमिलनाडु के अधिकतर हिस्सों में पहुंच चुका है।

साथ ही बताया है कि बिहार-झारखंड में मानसून 12 जून के बाद पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून पांच जून के बाद तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ सकता है। इससे इन दोनों राज्यों के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान पर बादल छाये रहेंगे। गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जतायी गयी है।

मौसम विभाग ने शनिवार तक मुंबई में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के तटीय भागों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मॉनसून तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र के कई हिस्सों में प्री मॉनसून बारिश होने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button