अद्धयात्मजीवनशैली

यदि जातक की जन्मपत्री सही है तो कुंडली मिलान के अनुसार जलीय जीवों को पालन या उनकी मूर्ति घर में रखने से होता है धन लाभ!

ज्योतिष डेस्क : यदि जातक की जन्मपत्री सही है तो कुंडली मिलान के अनुसार जलीय जीवों का पालन करना या उनकी मूर्ति घर में रखने से अति धन लाभ होता है और धीरे-धीरे दरिद्रता दूर हो जाती है। कई लोग ऐसे हैं जिन्हें सफलता के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती और उन्हें हर वह चीज हासिल होती है, जो वे चाहते हैं। यह बात सच है कि कई बार मेहनत के अलावा भाग्य भी आपकी उपलब्धि के लिए जिम्मेदार होता है। शास्त्रों में वर्णन है कि घर में तीन चीजें रखने से आपकी हर ख्वाहिश पूरी हो सकती है, भाग्य खुल सकता है और पैसों की तंगी भी दूर हो सकती है –
धातु का कछुआ : धातु का कछुआ घर में खुशहाली और समृद्धि लाने के लिए कमाल का असर करता है। इसे घर में रखने से सुख-शांति और समृद्धि मिलती है।


पिरामिड : पिरामिड आपके घर की एनर्जी को सकारात्मक बनाकर उसे बैलेंस करता है, जिससे घर की ऊर्जा आपको सकारात्मक परिणाम देने लगती है। आप जो चाहते हैं आपको वही मिलेगा।
सफेद पत्थर : ये बात कम ही लोग जानते हैं कि घर में सफेद अंडाकार पत्थर रखना आपकी समृद्धि में इजाफा कर सकता है। दरअसल इसे लक्ष्मी का रूप माना जाता है और इसके घर में रहने से पैसों की कमी कभी नहीं रहती। ये तीन चीजें आपके भाग्य को जगाकर आपके दुर्भाग्य को हमेशा के लिए खत्म कर सकती हैं। अब मेहनत के बाद परिणाम भी मिलेंगे और सफलता भी।

Related Articles

Back to top button