अन्तर्राष्ट्रीय

यमन में शिया मस्जिद के बाहर भीषण कार धमाका

yaman blastसना: यमन की राजधानी सना में एक शिया मस्जिद के पास रविवार को हुए कार बम धमाके में 3 व्यक्ति मारे गए और 10 से ज्यादा घायल हो गए। कीबा अल मेहदी मस्जिद के निकट हुए इस धमाके की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन ‘इस्लामी राज्य’ (इरा) ने अपने ऊपर ली है। यह जानकारी इंटरनैट में इस्लाम समर्थकों की सक्रियता पर नजर रखने वाले संगठन ’साइट’ ने दी है। मस्जिद पर यह हमला उस वक्ता हुआ, जब शिया मुसलमान बड़ी तादाद में यहां नमाज अदा कर रहे थे। प्रत्‍यक्षदर्शियों से मिली जानकारी पर विश्‍वास करें तो यह धमाका इतना जोरदार था कि उससे पास के मकानों की खिड़कियों के शीशे तक टूट गए। धमाके के बाद सभी और अफरा-तफरी का माहौल था। लोग दहशत के मारे यहां-वहां भागने लगे। चारों ओर लोगों में दहशत का मंजर नजर आया। उधर, मस्जिद का मुख्य द्वार भी काफी क्षतिग्रस्‍त हो गया। बताया जाता है कि जेनेवा में यमन संकट को लेकर चल रही शांतिवार्ता के विफल होने के बाद सऊदी अरब नेतृत्व वाले खाड़ी देशों के विमानों ने भी अदन में हाउती विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमलों को तेज कर दिया है।

Related Articles

Back to top button