अन्तर्राष्ट्रीय

यमन में 37 अलकायदा आतंकवादी ढेर

yamanसना। यमन की सेना की ओर से रविवार को शाबवा प्रांत में चलाए गए ताजा अभियान में अलकायदा के कम से कम 37 आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक  देश के रक्षा मंत्रालय ने एक संक्षिप्त संदेश में बताया है  ‘‘सेना और सुरक्षा बलों ने एक अभियान चलाया और शाबवा प्रांत में अलकायदा आतंकवादियों के साथ संघर्ष किया जिसमें 37 आतंकवादी मारे गए और अन्य दर्जनों घायल भी हो गए।’’ बयान में कहा गया है कि शबवा के माइफा क्षेत्र में सैनिक अभियान के दौरान अलकायदा के कई आतंकवादी घायल हो गए और पांच अन्य को हिरासत में लिया गया।सरकारी समाचार एजेंसी सबा के मुताबिक  रविवार को संघर्ष में मारे गए अधिकांश आतंकवादी सऊदी  अफगान  सोमाली और चेचन एवं अन्य देशों के हैं।एक सैनिक अधिकारी ने सिन्हुआ को बताया कि शाबवा के बाहरी इलाके में आतंकवादियों द्वारा लगाए गए बम की चपेट में आतंकवादियों के वाहन के ही आने से 1० आतंकवादी घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button