अन्तर्राष्ट्रीय

यहां मेहमानों पर थूककर किया जाता है स्वागत..

spitting 1घर में मेहमान का आना मतलब भगवान् का आना माना जाता है। लोगो अपने मेहमान के लिए हर कोसिस करते है ताकि वो खुश रहे। फूलो और गले में माला पहना के उनका स्वागत करते है लेकिन अगर सोचिये आप मेहमान बन कर किसी के घर जाए और उस घर के सदस्य आप पर थूकना शुरू कर दे तो।

हर देश का अपना इतिहास है लेकिन मेहमान के घर आने पर सम्मान की भावना हर तरफ एक जैसी होती है। लोग मेहमान के पसन्द की डिश से लेकर उनके रहने तक ख्याल रखते है। लेकिन आप को हम ऐसे समुदाय के लोगो से आज रूबरू करवाते है जो अपने मेहमान पर जम के थूकते है। केन्या और तंजानिया में मसाई समुदाय के पुराने काबिले है। जहाँ पर मेहमान के आने के बाद पुरे परिवार के सदस्य उनपर जम के थूकते है।


घर में मेहमान के आने के बाद परिवार के हर सदस्य मेहमान से हाथ मिलाते है और एक दूसरे के हाथ पर थूक थूक के अपनी ख़ुशी को जताते है। और लोग इस प्रथा को शुभ मानते है और इस प्रथा को आज भी निभाया जाता है। थूकने की इस प्रथा में जन्म लिए बच्चे पर भी थूका जाता ताकि उसके सारे पाप दूर हो और इस तरह के रिवाज को यहाँ के लोग सम्मान के रूप में आज भी मानते है।

Related Articles

Back to top button