अपराधराष्ट्रीय

युवक की गोली मारकर हत्या ,पुलिस तलाश जारी

killमहोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा के कबरई क्षेत्र में गत रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आज यहां बताया कि कबरई इलाके के उटियां गांव में बीरबल यादव ने राम गांव के ही श्री दत्त त्रिपाठी को रात उस समय गोली मार दी जब वह उसके घर के सामने से गुजर रहा था। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।हत्या के कारण का पता नहीं चल सका। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी बीरबल की तलाश में पुलिस ने रात कई स्थानों पर दविश दी लेकिन उसका अभी सुराग नहीं मिला। उसकी तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button