अन्तर्राष्ट्रीय

यूएन ने बताया, तीन सबसे गर्म वर्षो में शामिल हो सकता है 2017

वाशिंगटन। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के अनुसार 2017 अब तक के रिकार्ड में तीन सबसे गर्म वर्षो में शामिल हो सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार वर्ष 2017 के शुरुआती ग्यारह महीनों के दौरान दुनिया के ज्यादातर भूभाग और समुद्री सतह का तापमान औसत से अधिक रहा। इस हिसाब से यह 2016 और 2015 के बाद तीसरा सबसे गर्म वर्ष बन सकता है।यूएन ने बताया, तीन सबसे गर्म वर्षो में शामिल हो सकता है 2017

नासा और यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट के आंकड़ों के मुताबिक यदि दिसंबर, 2016 से नवंबर, 2017 तक के औसत तापमान को देखा जाए तो यह दूसरा सबसे गर्म साल था। अमेरिका के नेशनल ओशियनिक एंड एट्मास्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के मुताबिक इस साल का नवंबर अब तक के रिकार्ड का पांचवां सबसे गर्म नवंबर था। यहां तक कि आर्कटिक की कुछ जगहों पर भी नवंबर में तापमान अक्टूबर के मुकाबले छह डिग्री सेल्सियस तक अधिक था।

वाशिंगटन, प्रेट्र। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के अनुसार 2017 अब तक के रिकार्ड में तीन सबसे गर्म वर्षो में शामिल हो सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार वर्ष 2017 के शुरुआती ग्यारह महीनों के दौरान दुनिया के ज्यादातर भूभाग और समुद्री सतह का तापमान औसत से अधिक रहा। इस हिसाब से यह 2016 और 2015 के बाद तीसरा सबसे गर्म वर्ष बन सकता है।

नासा और यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट के आंकड़ों के मुताबिक यदि दिसंबर, 2016 से नवंबर, 2017 तक के औसत तापमान को देखा जाए तो यह दूसरा सबसे गर्म साल था। अमेरिका के नेशनल ओशियनिक एंड एट्मास्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के मुताबिक इस साल का नवंबर अब तक के रिकार्ड का पांचवां सबसे गर्म नवंबर था। यहां तक कि आर्कटिक की कुछ जगहों पर भी नवंबर में तापमान अक्टूबर के मुकाबले छह डिग्री सेल्सियस तक अधिक था।

Related Articles

Back to top button