उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में हैरान कर देने वाला मामला, जींस पहनने पर दादा और चाचा ने मिलकर की नाबालिग की हत्या, पुल से फेंकी लाश

देवरिया: यूपी के देवरिया में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 17 वर्षीय लड़की के जींस पहने पर दादा और चाचा ने मिलकर उसे मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद उसके शव को पुल से फेंक दिया। लेकिन शव पुल की ग्रिल पर फंस गया और घंटों तक वहीं लटका रहा। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लड़की शिनाख्त के बाद मामले की जांच की। जांच में मामले का खुलासा होने के बाद मृतका के दादा और एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। चाचा की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, लड़की का परिवार लुधियाना में शिफ्ट हो गया था। लुधियाना में जाने के बाद उसने जींस और टॉप पहनना शुरू कर दिया था। वह कुछ दिनों पहले ही अपनी मां के साथ लुधियाना से लौटी थी। यहां भी वह जींस और टॉप पहन रही थी। इस पर चाचा और दादा ने उसे सलवार-सूट, दुपट्टे के साथ पहनने को कहा, लेकिन लड़की ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। इसपर उसे रोज ताने मिलने लगे। लड़की ज्यादा समय घर के बाहर बिताने लगी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीते सोमवार को लड़की ने जींस पहनी थी, जिसपर उसके दादा और चाचा ने उसे चेतावनी दी थी। चेतावनी के बावजूद लड़की ने गुरुवार को एक बार फिर जींस पहन ली। इसपर दादा और चाचा ने उसे बुरी तरह पीट दिया। गंभीर हालत में लड़की को अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

लड़की मौत से घबराए परिजनों शव को पुल से फेंकने की कोशिश की, लेकिन शव पुल के ग्रिल पर फंस गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लड़की की मामा ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी दादा और एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button