जीवनशैली

ये वर्कआउट करें, बिना दर्द निकल जाएंगे वो 5 दिन

yog-class-1439506820दस्तक टाइम्स/एजेंसी:  एक्‍सपर्ट का मानना है कि अगर आप पीरियड के दिनों में एक्‍सरसाइज करती हैं, तो ना केवल आप फिट रहेंगी बल्कि पेट दर्द और मूड स्‍िवंग को भी दूर करने में मदद मिलेगी। जानिए कौनसे वर्कआउट करने से  पीरियड के दौरान थकान, दर्द और मूड सब सही हो जाता है…

एंडार्फिन का स्तर बढ़ाने के लिए दौड़ें, चलें और साइकिल चलाएं। इससे पीरियड में होने वाला पेट दर्द और सिदर्द कम होता है। ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दर्द कम होता है। पीरियड्स के दिनों में आप हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग कर सकती हैं। डांस करें। इससे मूड सही होगा। डांस करने से शरीर में ऐसे हॉर्माेन स्रावित होते हैं, जिससे बॉडी रिलेक्स होती है। इससे घुटने और पेट का दर्द भी कम हो जाएगा।
स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग कर सकती हैं। दरअसल पीरियड के दौरान इस्‍ट्रोजेन हॉर्मोन का लेवल कम हो जाता है। ऐसा करने से हॉर्माेन का लेवल ठीक रहेगा।
स्‍ट्रेचिंग करें। इसमें घुटनों को अपने सीने तक लगाना होता है। ऐसा करने से मांसपेशियों के दर्द तथा पीठ दर्द में आराम मिलता है। स्विमिंग कर सकती हैं। इससे शरीर में खून का फ्लो तेज हो जाता है। दर्द में आराम मिलता है। इससे पैरों को आराम मिलता है। बैक को भी आराम मिलता है।
मेडिटेशन करने से पेट दर्द में आराम मिलेगा। गहरी सांस लेने से पूरे शरीर को आराम मिलता है साथ ही यूट्रस की मांसपेशियों को आराम मिलेगा। इस दौरान कुछ खास योगा करने से भी दर्द कम होता है। कई योगा पोज में पीठ को सीधा करने तथा पे‍ल्विस के आस-पास की मांसपेशियों को रिलेक्‍स करने का मौका मिलता है। जिससे पीरियड के दौरान दर्द से राहत मिलती है।

 

Related Articles

Back to top button