अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्ड

ये शख्स 256 साल तक रहा जिंदा, 200 संतानों को दिया था जन्म!

बीजिंग। आमतौर पर एक इनसान 100 से 150 साल तक जिंदा रहा सकता है। आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे है जिसकी उम्र जानकर चकित हो जाएंगे। जी हां, ची500x500x9497-oldest-man-live-256-years-1.jpg.pagespeed.ic.ous7FmdAIY न का एक शख्स 256 साल तक जिंदा रहा। चीन के ली चिंग यूएन के दावों की मानें तो उसका जन्म 1736 में हुआ था। अपनी जीवनकाल में उसने 200 से अधिक संतानों को जन्म दिया था और 23 पत्नियों का अंतिम संस्कार किया था।
6 मई 1933 को जब उसकी मृत्यु हुई तब तक उसने 256 साल का जीवन जी लिया था। हालांकि इस बात का योग्य प्रमाण उपलब्ध नहीं है। लि चिंग यन का जन्म चीन के शेजिय़ां प्रांत में हुआ था और यहीं उसने अपना जीवनकाल व्यतीत भी किया।
लि चिंग प्राकृतिक चिकित्सक था और जड़ी बुटियों के द्वारा लोगों का इलाज करता था। इसके अलावा वह मार्शल आर्ट का विशेषज्ञ भी था। 1933 में न्यूयार्क टाइम्स और टाइम पत्रिका में एक चीनी इतिहासशाष्त्री वु चंग ज़ी का साक्षात्कार प्रकाशित हुआ था।500x500x290-oldest-man-live-256-years-2.jpg.pagespeed.ic.yECPSOrDtf
इस साक्षात्कार में वु चंग ज़ी ने 1930 में की गई अपनी शोध का उल्लेख किया। उन्होनें एक अति प्राचीन दस्तावेज खोजा था जिसमें 1827 में चीन की राजाशाही सरकार के द्वारा ली चिंग यन को 150वें जन्मदिवस की बधाई दी गई थी। इस शोध को प्रमाण माना जाए तो यह सिद्ध होता है कि ली चिंग यन अपना जन्मदिवस भूल चुका था और उसका जन्म उसके दावे से कहीं पहले हो चुका था। और जब उसकी मृत्यु हुई तब उसकी उम्र 256 वर्ष की थी। वु चंग की मानें को उसका जन्म 1677 में हुआ था।

Related Articles

Back to top button