अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

ये है रेप पीड़िताओं का गांव, मर्दों की है ‘नो एंट्री’

umoja_1471150851इस गांव में एक भी मर्द नहीं है। यहां औरतें पूरी आजादी के साथ रहती हैं। इस गांव में किसी भी महिला को रहने और आने जाने की पूरी आजादी है। लेकिन यहां पुरूषों के रहने पर पाबंदी है।
ये गांव केन्या के संभुरू राज्य में है और इस गांव का नाम उमोजा है। यहां वो महिलाएं रहती हैं जो पुरूषों के अत्याचार से पीड़ित हैं। 
 

यहां की सारी महिलाएं घरेलू हिंसा या रेप की शिकार हो चुकी हैं। इस गांव को अगर महिलाओं का स्वर्ग कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
 

इस गांव को 1990 में ब्रिटिश आर्मी के रेप का शिकार हुई महिलाओं के लिए बनाया गया था। लेकिन बाद में यहां घरेलू हिंसा, रेप, बाल विवाह का शिकार हुई महिलाएं रहने लगीं।
 
यहां की महिलाओं की जीविका का जरिया इनके द्वारा बनाया गया आभूषण है। इसके अलावा कई संस्थाएं इनकी मदद भी करती हैं।

आज भी इन महिलाओं का जीवन बहुत कठिन है, लेकिन ये महिलाएं फिर भी बहुत खुश हैं क्योंकि यहां उन्हें पुरूषों का अत्याचार नहीं सहना पड़ता।
 

 

Related Articles

Back to top button