अपराधफीचर्डराष्ट्रीय

यौन शोषण मामले में महर्षि विवि के कुलाधिपति पुलिस हिरासत में

bhopalभोपाल (एजेंसी)। महर्षि विद्यालय की शिक्षिका से ज्यादती करने के आरोपों में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गिरफ्तार किए गए महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय के को न्यायालय ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वर्मा की गिरफ्तारी उनके आवास से रविवार की देर शाम को हुई। पिछले दिनों वर्मा पर भोपाल की विद्यालय की एक पूर्व शिक्षिका ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में रविवार को वर्मा को गिरफ्तार किया गया था। वर्मा को सोमवार को भोपाल के न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। वर्मा अब तीन दिन तक पुलिस हिरासत में रहेंगे और पुलिस उनसे पूछताछ कर कुछ तथ्य हासिल करने की कोशिश करेगी। वहीं वर्मा ने कहा है कि वे निर्दोष हैं और उन्हें दुर्भावनावश षडयंत्र रचकर फंसाया गया है। समय आने पर वे अपने को बेकसूर साबित करेंगे। उनका कहना है कि उनकी संस्था के कुछ पूर्व कर्मचारी लगातार उनके खिलाफ साजिश रच रहे थे इस बात के प्रमाण उनके पास हैं जिनका समय आने पर वे खुलासा करेंगे। ज्ञात हो कि महिला ने आरोप लगाया था कि वह जब संस्था में कार्यरत थी तब कई बार उनका यौन शोषण किया गया। साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। इसकी शिकायत उसने महिला थाने में इसी वर्ष मार्च में की थी। वर्मा ने शुक्रवार को महिला थाने में पहुंचकर अपने बयान भी दर्ज कराए थे। पुलिस ने वर्मा पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया है। पीड़ित महिला का आरोप था कि वर्मा उसे कई बार अपने साथ यात्राओं पर ले गए और उसका शोषण किया। जबकि वर्मा इन आरोपों को नकारते रहे। पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए जाने के बाद उसकी जांच की और रविवार की शाम को उनके भोजपुर रोड स्थित आवास पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। जहांगीराबाद क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक सलीम खां पुलिस बल के साथ जब रविवार को वर्मा को गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुंचे तब वर्मा के सुरक्षा गार्डों के साथ विवाद भी हुआ। आखिरकार वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

Related Articles

Back to top button