अपराध

रांची में चल रहे सेक्स रैकेट के पकड़े गए तीन आरोपी, हुए गिरफ्तार…

रांची| झारखंड राज्य की शहर रांची में वाट्सअप के माध्यम से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है| यह मामला पुलिस ने तीन लोगो को गिरफ्तार करने के बाद सामने आया है| इस सम्बन्ध में अनूप कुमार, सोनू सिंह और मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है|

रांची में चल रहे सेक्स रैकेट के पकड़े गए तीन आरोपी, हुए गिरफ्तार...

सिटी डीएसपी शम्भू सिंह ने बताया कि उन्हें सुचना मिली थी कि वाट्सअप के जरिए सेक्स रैकेट चल रहा है| फोन करने वाले ने अनूप का नंबर दिया| जब पुलिस ने अनूप को हिरासत में लिया तो बताया कि सोनू नैनो गाड़ी का ड्राइवर है|

मिली जानकारी के अनुसार सोनू दो लड़की को लेकर करमटोली रोड के फ़ूड वैली रेस्त्रां में ले गया है| जब रेड की तो दोनों लड़कियां गायब हो गई किन्तु सोनू और रेस्त्रां मैनेजर मनोज को गिरफ्तार कर उनकी कार जब्त कर ली गई|

Related Articles

Back to top button