दिल्ली

राजधानी में कोहरे के बीच होगी 26 जनवरी की परेड!

राजधानी में आगामी दिनों में सर्दी के साथ-साथ कोहरे की संभावना भी बताई जा रही है। माना जा रहा है कि शुक्रवार यानी गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग जो जानकारी दे रहा है, उसके अनुसार आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा।राजधानी में कोहरे के बीच होगी 26 जनवरी की परेड!

गुरुवार का अधिकतम तापमान के 19 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जाएगा। इस दौरान सुबह घने कोहरे की संभावना बताई जा रही है। 
विभाग का कहना है कि दिन चढ़ते-चढ़ते कोहरा खत्म होता जाएगा। कोहरे व सर्दी का यह दौर आगामी तीन-चार दिनों तक रहेगा। 

Related Articles

Back to top button