दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

राजनीतिक बहसों का स्तर गिरा : विश्लेषक

t5नई दिल्ली (एजेंसी)। राजनीति विश्लेषकों का कहना है कि देश में पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों और अगले वर्ष आम चुनाव के पूर्व होने वाली राजनीतिक बयानबाजी का स्तर काफी गिर गया है। शीर्ष स्तर के नेता एक-दूसरे पर व्यक्तिगत प्रहार करने लगे हैं  जिससे बहस का स्तर गिरता जा रहा है। इस स्थिति के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) भी जिम्मेदार हैं  लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सूरत बनकर उभरे नरेंद्र मोदी को विश्लेषकों ने सबसे अहम कारण माना है। मोदी की विरोधियों पर की जाने वाली निजी टिप्पणियां अहम भूमिका अदा कर रही हैं। पूर्व सांसद और राजनीतिक विश्लेषक कुलदीप नैयर ने कहा  ‘‘सभी पक्ष दोषी हैं  लेकिन मोदी सारी हदे पार कर चुके हैं। चुनाव प्रचार का स्तर गिर चुका है।’’ निर्वाचन आयोग ने हाल ही में कांग्रेस उपाध्यक्ष को भविष्य में भाषण देते समय सतर्क रहने के लिए कहा है। भाजपा ने उनके खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। निर्वाचन आयोग ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नोटिस जारी किया है। उनके खिलाफ कांग्रेस ने ‘खूनी पंजा’ वाली टिप्पणी के लिए शिकायत दर्ज कराई है। सपा नेता नरेश अग्रवाल भी मोदी पर व्यक्तिगत फीकरा कसने के लिए आलोचना के शिकार बन चुके हैं। हालांकि मोदी लगातार विश्लेषकों और टिप्पणीकारों के निशाने पर बने हुए हैं। मोदी ने सोनिया गांधी की बीमारी तक पर तंज कसा और राहुल को वे ‘शहजादा’ कहना नहीं भूलते। नैयर ने कहा  ‘‘मोदी मुद्दे पर बात नहीं करते  बल्कि लोगों को गालियां देते हैं। वे निजी दुश्मनी साधने वाले की तरह आचरण कर रहे हैं।’’

Related Articles

Back to top button