ज्ञान भंडार

राजस्थान उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस ने झोंक दी अपनी पूरी ताकत

जयपुर| राजस्थान के धौलपुर विधानसभा उपचुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भजपा) तथा कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मतदान रविवार को होगा। विधानसभा क्षेत्र में 90,000 महिला मतदाताओं सहित तमाम मतदाता 231 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे।

JIO यूजर्स को बड़ा झटका, खत्म हुआ TRAI-FREE OFFER, अंबानी ने निकाला नया तरीकाराजस्थान उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस ने झोंक दी अपनी पूरी ताकत

विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा कस चुकी है कमर

धौलपुर सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक बनवारी लाल कुशवाहा को हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें विधायकी के लिए अयोग्य करार दे दिया गया, जिसकी वजह से इस सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है।

बड़ीखबर : हाई कोर्ट के फैसले ने अखिलेश को दिखाया आईना…

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा को, जबकि सत्ताधारी भाजपा ने कुशवाहा की पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा है। यह सीट जीतना मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए बेहद मायने रखता है, क्योंकि यह उनका गृहक्षेत्र है। वसुंधरा राजे विधानसभा क्षेत्र के हालात पर रोजाना आधार पर नजर रख रही हैं। मतगणना 13 अप्रैल को होगी।

सालों बाद अटल जी के साथ अपनी पहली मुलाकात में, हेमा ने किया बड़ा खुलासा

विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी तथा कैबिनेट के अन्य सदस्यों को लगाया है, जबकि कांग्रेस की तरफ से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा विपक्ष के नेता रामेश्वर दुदी मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं।

अभी-अभी : संसद परिसर में अचानक बजा सुरक्षा अलार्म, मचा हड़कंप

एक राजनीतिक विश्लेषक ने कहा कि राज्य में साढ़े तीन वर्षो से शासन कर रही भाजपा के लिए यह एक परीक्षा है। राजे के लिए यह सीट जीतना प्रतिष्ठा का विषय है, क्योंकि इस क्षेत्र में उन्हें महारानी के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में 199 सदस्यों वाले राज्य विधानसभा में भाजपा के 160, जबकि कांग्रेस के मात्र 24 सदस्य हैं।

Related Articles

Back to top button