फीचर्ड

राजस्थान के इस गाँव में जूतों में भरकर महिलाओं को पिलाया जाता है पानी

rajasthan_woman1_21_08_2016जयपुर। दुनिया 21वीं सदी में चली गई है। भारत में भी महिला सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें होती रहती हैं, लेकिन राजस्थान के भीलवाड़ा में हालात नहीं बदले हैं। यहां के बंकाया माता मंदिर मेें भूत का साया भगाने के नाम पर महिलाओं के साथ जैसे बर्ताव किया जाता है, वह सोच से परे है।

जानकारी के मुताबिक, यहां भूत उतारने के नाम पर महिलाओं को जूते सिर पर रखकर चलने को कहा जाता है। यही नहीं, उन्हें गंदे जूतों में पानी भरकर पीने को मजबूर भी किया जाता है। ऐसा दशकों से चला आ रहा है, लेकिन किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की।

 

झाड़-फूंक के नाम पर क्रूरता

झाड़-फूंक के नाम पर मंदिर का पुजारी मनमाची हरकतें करवाता है। औरतों को जूते सिर पर रखकर कई किमी तक चलाया जाता है। वहीं एक हौज में पानी भरा रहता है। आस्था का हवाला देकर वहां का पानी जूतों में भरकर पीने को मजबूर किया जाता है। ऐसी महिलाओं को बाल पकड़कर 200 सीढ़ियों पर घसीटा जाता है और पुरूष देखते रहते हैं।

राजस्थान में आखिर ये क्या हो रहा…

बदसूरत होने के कारण स्कूलों ने प्रवेश देने से किया इनकार – राजस्थान के धौलपुर की एक बच्ची नहीं जानती कि खूबसूरती क्या होती है। वह तो मात्र पढ़ना चाहती है, लेकिन आठ साल पहले हुए एक हादसे की सजा 11 साल की यह बच्ची अब तक भुगत रही है। 

दीपा पर ट्वीट करने वाली जयपुर की महिला को धमकी – जयपुर की एक महिला ने जिम्नास्ट दीपा करमाकर के लिए एक ट्वीट किया था, जिसके बाद उन्हें जान से मारने के साथ ही दुष्कर्म तक की धमकी दी गई। इस पर महिला ने ट्विटर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी।

Related Articles

Back to top button