ज्ञान भंडार

रात में गुंडे बन गए 150 पुलिसवाले, सुबह इस तरह का दिखा शहर का नजारा

जयपुर। देर रात नशे में आरएससी जवानों ने यहां राजधानी में जमकर गुंडागर्दी की। बदले में स्थानीय लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की और सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व स्थानीय विधायक अशोक परनामी, पुलिस के आला अफसर और लोगों के बीच सुलह पर बातचीत शुरू की गई। हंगामे का सिलसिला अभी खत्म हुआ है। 
रात में गुंडे बन गए 150 पुलिसवाले, सुबह इस तरह का दिखा शहर का नजारा
 
– यहां घाटगेट के पास अंकुर सिनेमा के सामने देर रात आरएससी जवानों जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने पत्थर फेंके, कारें तोड़ डाली। लोगों ने रोका तो उन पर पत्थर फेंकते हुए हंगामा किया। इसके बाद सुबह लोगों ने भी बदले की कार्रवाई खुद ही कर डाली।
 
यह हुआ फिर
– जब लोगों ने देखा कि उनकी कारों के शीशे तोड़ दिए गए हैं तो वे भी इकट्ठा हो गए।
– इन लोगों ने पहले तो पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद वे आरएससी क्वार्टर्स के बाहर जमा हो गए और जमकर पत्थर फेंके।
– क्वार्टर्स के विंडो के शीशे तोड़ डाले, प्रदर्शन किया। इसके बाद सड़क के बीचों-बीच पहुंच गए और जाम लगा दिया। पुलिस भी भारी संख्या में पब्लिक को कंट्रोल नहीं कर पाई।
 
फिर यूं हुआ मामला शांत
– मामला बढ़ता देख विधायक व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी मौके पर पहुंच गए।
– उन्होंने पुलिस के आला अफसरों को मौके पर बुलाया। लोगों के प्रतिनिधियों को बुलाया और पूछताछ की।
– इसके बाद सभी पक्षों को समझाया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
– अब पुलिस ने करीब डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button