राम भगवान की मूर्ति के बाद अब योगी सरकार बनवाएगी अटल जी की मूर्ति

सरदार पटेल, भगवान राम की मूर्ति बनावाये जाने के बाद अब योगी सरकार ने 4 अन्य मूर्तियों को बनाने की मंजूरी दे दी है। जी हां योगी सरकार अब राज्य में 4 दिग्गज लोगों की मूर्तियां बनवाने जा रही है जिसमे सबसे ख़ास नाम अटल बिहारी वाजपयी का है। 3 नाम और शामिल हैं। आइये आपको बताते हैं सभी नाम।
भगवान राम के बाद अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति बनवाएगी योगी सरकार
योगी सरकार ने पिछले दिनों यह एलान किया था कि, राज्य में भगवान राम की विशाल मूर्ति लगेगी। वहीं अब सीएम योगी ने कई ओर बड़े लोगों की मूर्ति बनाने की इजाजत दे दी है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा प्रमुख होगी। जानकारी के मुताबिक अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लखनऊ के लोकभवन में स्थापित की जाएगी जबकि स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा राजभवन में स्थापित की जाएगी। इनके अलावा गोरखपुर में 12.5 फीट की महंत अवैद्यनाथ और महंत दिग्विजय नाथ की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। संस्कृति विभाग के विशेष सचिव शशिर ने ये जानकारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्यनाथ ने इन सभी प्रतिमाओं के निर्माण के लिए अपनी मंजूरी दे दी है और इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है।
भगवान राम के साथ सीता माता की मूर्ति लगवाने की अपील
बता दें कि हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य डॉक्टर करण सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी लिख ये अनुरोध किया था। चिट्ठी में उन्होंने लिखा था कि भगवान राम की प्रतिमा के साथ देवी सीता की भी प्रतिमा की स्थापना की जानी चाहिए। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने अयोध्या के सरयू नदी की धारा को मोड़ने का फैसला किया है जिससे इस नदी का पानी भगवान राम की प्रतिमा को टच कर सके। इस योजना के लिए राज्य सरकार सिंचाई विभाग से चर्चा कर रही है।



