ज्ञान भंडार

रावण दहन: गांधी मैदान में 1 बजे से होगी इंट्री, भगवान राम 5.15 बजे छोड़ेंगे पहला बाण

03_1445492100दस्तक टाइम्स/एजेंसी- बिहार : पटना. रावण वध को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अपनी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। राजधानी के गांधी मैदान में आज शाम सवा पांच बजे रावण वध किया जाएगा। पिछले साल हुए हादसे से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। गुरुवार को रावण वध को देखने आने वाले लोगों की गांधी मैदान में दोपहर एक बजे से इंट्री शुरू होगी। भगवान राम शाम 5.15 बजे पहला बाण छोड़ेंगे। रावण दहन होते ही गांधी मैदान के सभी 24 गेट खोल दिए जाएंगे, जिससे लोग आराम से निकल सकें और भगदड़ जैसे हालात न बनें।
 
सुरक्षा के लिए सभी गेट पर पुलिस के चार जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही वॉच टावर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। पुलिस अधिकारी 40 सीसीटीवी कैमरे से पूरे गांधी मैदान और आसपास के इलाके पर नजर रखेंगे। गांधी मैदान के बाहरी क्षेत्र के सभी गेट पर अर्द्ध सैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे।
 
रावण दहन देखने आने वाले लोगों के गांधी मैदान में प्रवेश के लिए 24 गेट बनाए गए हैं। इसके लिए 8 बड़े गेट और 16 छोटे गेट बनाए गए हैं। इनमें से वीआईपी गेट नंबर 1 को छोड़कर सभी गेट से आम लोग प्रवेश कर सकेंगे।
 
बंद रहेगा गांधी मैदान की और जाने वाला रास्ता
आज पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। गांधी मैदान की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया जाएगा। इस रास्ते से सिर्फ पैदल लोग ही जा सकेंगे। बेली रोड से आने वाली गाड़ियों को बुद्ध मार्ग और पुलिस लाइन तक जाने दिया जाएगा। डाकबंगला चौराहा से जेपी गोलंबर तक सिर्फ वीआईपी लोगों की गाड़ियां जा सकेंगी। इसी तरह बाकरगंज से पश्चिम गांधी मैदान की ओर किसी प्रकार के वाहनों नहीं जाएंगे। आईएमए हॉल से गांधी मैदान की ओर भी किसी प्रकार की गाड़ियां नहीं चलेंगी।
 
शाम 5.15 बजे भगवान राम छोड़ेंगे पहला बाण
गांधी मैदान में गुरुवार शाम 5.15 बजे भगवान राम पहला बाण छोड़ेंगे। भगवान राम का रूप धरे इशांत बाण चलाकर रावण का वध करेंगे। गांधी मैदान में रावण वध के समय डिजिटल आतिशबाजी होगी। रावण वध का कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चलेगा।

 

Related Articles

Back to top button