अन्तर्राष्ट्रीयअपराध

रियाद में हिंसक झड़पों में 2 मरे 68 घायल

riyasatरियाद  (एजेंसी)। यहां सऊदी अरब की राजधानी में शनिवार को हिंसक झड़पों में कम से कम दो लोग मारे गए और 68 अन्य घायल हुए हैं। वहीं  दंगाइयों द्वारा 1०4 वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई।समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रियाद के एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि दंगा-फसाद उस समय शुरू हुआ जब अज्ञात व्यक्तियों ने शहर की तंग सड़कों पर हिंसक गतिविधियों को अंजाम दिया। दंगाइयों ने लोगों पर पत्थरों और नुकीली चीजों से हमले किए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 561 दंगाइयों और अज्ञात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घायलों में 28 स्थानीय और 4० प्रवासी लोग शामिल हैं।अल अरेबिया टीवी के मुताबिक  अज्ञात दंगाई अवैध इथोपियाई कामगार लोग थे जिन्होंने अपनी गिरफ्तारी का विरोध जताने के लिए हिंसा को चुना। बता दें यह विरोध साल की शुरुआत में समाप्त हुई छह माह की राजक्षमा के बाद देशभर में अवैध श्रमिकों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button