अजब-गजबअन्तर्राष्ट्रीयफीचर्डराजनीति

रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे एलेक्सी नावाल्नी गिरफ्तार

मॉस्को : रूस की राजधानी मास्को में विपक्षी नेता एलेक्सी नावाल्नी को गिरफ्तार कर लिया गया, वे पुतिन के चौथी बार राष्ट्रपति बनने के ख़िलाफ़ एक प्रदर्शन को संबोधित करने के प्रयास में थे। प्रदर्शनकारी पुतिन विरोधी नारे लगा रहे थे, एक हज़ार से अधिक लोगों को पुलिस हिरासत में लिया, जिसमें करीब 500 लोगों को मॉस्को में पकड़ा गया। मॉस्को और रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग में प्रदर्शनकारी रैली निकालना चाहते थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें इसकी इजाज़त नहीं दी।
राष्ट्रपति पुतिन समर्थक नेशनल लिबरेशन मूवमेंट ने मॉस्कों में उसी जगह रैली निकाली है जहां पुतिन के विरोधी रैली करना चाहते थे। रूस में पुतिन विरोधी रैली या प्रदर्शन की कोई भी ख़बर आने पर सुर्ख़ी में सबसे पहले एलेक्सी नावाल्नी का नाम आता है। वह कोई निर्वाचित नेता नहीं है, भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लम्बे समय से आवाज़ उठाते रहे हैं। 2011 के संसदीय चुनाव के बाद से ही पुतिन और उनके सहयोगियों के ख़िलाफ़ प्रदर्शनों का नेतृत्व नावाल्नी करते रहे हैं, इस साल पुतिन के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने से नावाल्नी को रोक दिया गया था क्योंकि उन्हें ग़बन के एक मामले में दोषी पाया गया था, हालांकि नावाल्नी इससे इंकार करते हैं।

Related Articles

Back to top button