अजब-गजबअन्तर्राष्ट्रीयफीचर्डराजनीति

रूस में व्लादिरमीर पुतिन को मिले 76 फीसदी वोट, चौथी बार बने राष्ट्रपति

मॉस्को (एजेंसी) :  रूस में व्लादिमिर पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को हुए चुनाव में लगभग 5.55 करोड़ मतदाताओं ने पुतिन के समर्थन में वोट किया।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने आज बताया कि पुतिन ने 76.67 फीसदी वोट हासिल किए। 65 साल के व्लादिमीर पुतिन, चौथी बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए। रविवार को हुए चुनाव में उन्हें 76 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले, जो पिछली बार से करीब 13 फीसदी ज्यादा है। पुतिन 6 साल के लिए राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं, हालांकि विपक्षी पार्टी चुनाव में धांधली के आरोप लगा रही है। पुतिन के सामने 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे, पुतिन अब 2024 तक राष्ट्रपति पद पर बने रहेंगे।

Related Articles

Back to top button