फीचर्डराष्ट्रीय

रेल अधिकारियों ने 2500 रुपये में बकरी को किया नीलाम, जाने क्या था कसूर


मुम्बई : ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर आपको जुर्माना भरना होता है। लेकिन इस बार बिना टिकट के सफर करते हुए जब एक यात्री को पकड़ा, तो रेल प्रशासन ने जुर्माना वसूलने के लिए उसकी नीलामी कर दी। यह यात्री कोई इंसान नहीं, बल्कि एक बकरी थी। बकरी को देखते ही रेलवे अधिकारी असमंजस में पड़ गए कि अब इस बकरी के साथ क्या किया जाए? फिर उन्होंने बकरी को अपनी कस्टडी में रख लिया, जिसके बाद आज सुबह बकरी कि 2500 रुपये में नीलामी कर दी गई। यह अजीबोगरीब घटना मुंबई के मस्जिद स्‍टेशन की है, बीते 1 अगस्त को तकरीबन शाम 4:30 बजे सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों ने मस्जिद स्टेशन के पास छत्रपति शिवजी महाराज टर्मिनस जाने वाली गाड़ी में एक शख्स को बकरी के साथ सफर करते हुए देखा, टिकट कलेक्टर ने जब उस शख्स से टिकट मांगा तो पहले वह अपनी जेब खंगालने लगा और फिर टिकट कलेक्टर को चकमा देते हुए वो शख्स भाग निकला, अब पीछे छूटी इस बकरी ने रेल अधिकारियों को असमंजस में डाल दिया।

शुरू में रेल अधिकारियों को समझ ही नहीं आया कि वे क्‍या करें, बाद में काफी सोच-विचार के बाद उन्‍होंने इसकी नीलामी करने का फैसला किया। रेल अधिकारियों ने बकरी को बुधवार को स्‍टेशन पर ही बांध दिया और नीलामी के लिए इसकी कीमत 3 हजार रुपये तय की, लेकिन बकरी खरीदने कोई भी नहीं आया। इस वजह से रेल अधिकारियो ने यह निर्णय लिया कि दूसरे दिन यानी गुरूवार को भी इसे नीलामी मे रखा जाएगा। गुरुवार सुबह रेल अधिकारियों को बकरी का खरीददार आखिर मिल ही गया, बकरी को 2500 रुपये में बेच दिया। वैसे तो मुंबई कि लोकल ट्रेन में बिना टिकट सफर करने पर 256 रुपये जुर्माना होता है, लेकिन बिना टिकट यात्रा करने वाली अनोखी यात्री से रेल प्रशासन को लगभग 10 गुना ज्यादा जुर्माना वसूला है। मध्य रेल के PRO प्रवीन पाटिल का कहना था कि यह बकरी की नीलामी करने का निर्णय प्रशासन ने बहुत सोच समझकर लिया था, जितने समय तक बकरी रेलवे प्रशासन के पास रही तब तक उसका पूरी तरह ध्यान रखा गया। रेल अधिकारियो ने बकरी के लिए बाकायदा एक केयरटेकर भी रखा जिसने बकरी को अच्छे से खिलाया और पिलाया। महज एक रात में बकरी केयर टेकर के इतने करीब हो गई के उन्होंने उस बकरी का नाम ‘बसंती’ रख दिया।

Related Articles

Back to top button