ज्ञान भंडार

रैली निकाल दिया साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश …

jld-c2441839-largeदस्तक टाइम्स/एजेंसी : कुरुक्षेत्र | पिपली गीता द्वार से सेक्टर दो, पांच, सात, नया बस स्टैंड, खेड़ी मारकंडा और मोहन नगर चौक से जीटी रोड पर साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ जाग रुकता रैली निकाली। डायमंड रक्तदाता अशोक वर्मा ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण बचाने में योगदान देना चाहिए। इससे पहले केयू दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। डॉ. ऋषिपाल ने शोध चेतना अकादमी के महासचिव केवल कृष्ण ने कहा कि लोगों को जहां तक संभव हो साइकिल का प्रयोग करना चाहिए। ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। रैली में बीएसएनएल के एसडीओ सतपाल कल्याण, सत्यनारायण वर्मा, राकेश अग्रवाल, सचिन मेहंदीरत्ता, गोबिंद मनोचा, राहुल कल्याण, केहर सिंह, संदीप, विनोद भुक्कल, आयुष, मक्खन शर्मा, प्रियंका वर्मा, दिव्या वर्मा और अक्षय ने हिस्सा लिया। रैली के आयोजक अशोक वर्मा ने कहा कि साइकिल चलाने से हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है। इसलिए हमें अपने रोजमर्रा के कामों के लिए साइकिल का प्रयोग करना चाहिए। दशहरे के दिन तीसरी साइकिल रैली निकाली जाएगी।

कुरुक्षेत्र स्वच्छता अभियान के समापन पर शहर में साईकिल यात्रा निकालते खिलाड़ी।

Related Articles

Back to top button