ज्ञान भंडार

रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ के वीडियो से सोनम फंसी विवादो में

phpThumb_generated_thumbnail (21)दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और इंटरनेशनल पॉप स्टार बेयोंस नोल्स स्टारर रॉक बैंड कोल्डप्ले का हाल ही रिलीज हुआ नया वीडियो ‘हिम फॉर द वीकेंड’ ट्विटर पर विवादों में फंस गया है।शुक्रवार को जारी किए गए इस वीडियो पर कुछ लोगों ने भारतीय सांस्कृति के इस्तेमाल के लिए निंदा की है, तो कुछ अन्य लोगों ने उसे विदेशी संस्कृति का बखान बताया है।

वीडियो में भारतीय शास्त्रीय नृत्यों की झलक से लेकर कोल्डप्ले के सदस्य मार्टिन को ‘काली पीली’ टैक्सी में भारत दर्शन करते, घाट पर नौका में और मुंबई में होली खेलते दिखाया गया है।

वीडियो में बेयोंसे एक बॉलीवुड स्टार के रूप में नजर आ रही हैं। कुछ लोगों ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कोल्डप्ले ने अपने वीडियो में एशियाई संस्कृति का इस्तेमाल या गलत इस्तेमाल किया है।

वीडियो में बेयोंसे को एक ग्लैमरस बॉलीवुड दिवा के रूप में दर्शाया गया है और सोनम पारंपरिक परिधान में खंडहारों के बीच घूमती नजर आ रही हैं।

वीडियो को लेकर ट्विटर पर लोगों ने विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “वह बेयोंसे है, केवल इसीलिए वह सही नहीं हो सकती। वह हमारी संस्कृति का इस्तेमाल कर रही है और उसका अपमान कर रही है।”

वीडियो मुंबई में फिल्माया गया है, जिसमें बेयोंसे अपने हाथों में मेंहदी रचाए और पारंपरिक परिधान और जेवर पहने दिखाई दे रही हैं।

वीडियो को एक और ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ बताते हुए एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, “कोल्डप्ले का नया वीडियो ‘हिम फॉर द वीकेंड’ होली दृश्य सहित ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ जैसा लग रहा है।”

Related Articles

Back to top button