ज्ञान भंडार

लव राशिफल 13 अगस्त 2019: आज प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

मेष- आपके प्रेम के स्थान पर मंगल ग्रह भ्रमण कर रहा है। ऊर्जा और उत्तेजना रिलेशन में हावी रहेगी। अपने अहंकार में आकर किसी प्रकार का झगड़ा प्रेमी के साथ न करें। ससुराल में लंच या उत्सव आदि में जा सकते हैं।

वृषभ- रोमांटिक लाइफ बेहतरीन होगी। अगर कोई युवक-युवती प्रेम से वंचित है तो जीवन में लव पार्टनर प्रवेश ले सकते हैं। प्रेम के नए रिश्ते बनेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन भी बन सकते हैं।

मिथुन- भाई या बहन के मित्र पर दिल आ सकता है। अपनी बात भाई-बहन से शेयर करें। साथी मिलने की सम्भावना बढ़ जाएगी। बच्चों की सेहत डॉक्टर के चक्कर लगवा सकती है।

कर्क- प्रेम विवाह के पूरे योग बन रहे हैं। मन चाहा जीवनसाथी मिल सकता है। रिश्तेदार की मदद से रिश्ता भी तय हो सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

सिंह- अपने लव पार्टनर को अपने मन की बात शेयर करने में झिझक न करें। विवाहित दम्पत्ति को एक दूसरे का पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी किसी बात को लेकर अड़े नहीं। विवाह के लिये इच्छुक हैं तो परिवार आपकी मदद करेगा।

कन्या– मिजाज रंगीन रहेगा। प्रेमी के साथ ज्यादा समय कटेगा। सोशल मीडिया से जुड़े रहेंगे। व्यर्थ की बातों में समय न गवां कर सीधे-सीधे साथी को परपोज कर दें।

तुला- आलस से भरा दिन, बॉस की नाराजगी भी सहनी पड़ सकती है। लव रिलेशन में असमंजस की स्थिति रहेगी। पुरानी चली आ रही लवर से अनबन खत्म हो सकती है, पहल आपको करनी पड़ेगी।

वृश्चिक – अगर संतान की चाह हैं तो वह पूरी हो सकती है। पढ़े लिखे जीवनसाथी पाने की तमन्ना पूरी हो सकती है। मैरिड कपल और सिंगल जातकों को इमोशनल हो कर लव लाइफ के बारे में विचार करना चाहिये।

धनु– घर के कामों या आयोजन के कारण लव पार्टनर के लिये समय नहीं निकाल पाएंगे। आपकी नाराजगी लवर का दिल दुखा सकती है। कोशिश करें अगर पर्सनली नहीं मिल सकते तो सोशल मीडिया द्वारा कनेक्टिड रहें।

मकर– कुछ जातकों को अचानक प्रेम में धोखा मिल सकता है,लेकिन इसका अर्थ यह नहीं हैं कि साथी पर शक करें। हो सकता है पार्टनर का बिहेवियर अजीब हो, संयम से काम लें।

कुम्भ– साथी की तरक्की हो सकती है। सम्मान मिल सकता है। आपकी सेहत नाजूक रह सकती है। कुछ युवक- युवतियों के लिए दिन नए रिश्ते या मित्र लाएगा। माता की सलाह से कार्य करेंगे तो फायदा होगा।

मीन-मन आपे में नहीं है मतवाला हो रहा है। दिन अच्छा बीतेगा। आप अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय बीताएंगे। आज आपका साथी आपके पसंद से काम करेगा।

Related Articles

Back to top button