ज्ञान भंडार

लाखों बागवानों को केंद्र सरकार ने दिया बड़ा झटका

दस्तक टाइम्स/एजेंसी :

apple-shimla-556d35b831f91_exlstसेब पर आयात शुल्क बढ़ाने की उम्मीद लगाए बैठे हिमाचल के लाखों बागवानों को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जोरदार झटका दिया है। मंत्रालय ने विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने से साफ इंकार कर दिया है। कहा है कि भारत सरकार की गैट एवं डब्ल्यूटीओ से वचनबद्धता है। वर्तमान में विदेशी सेब पर 50 फीसदी आयात शुल्क है।

इसके बावजूद भारत के लिए विदेशों से हर साल बड़ी मात्रा में सेब सप्लाई किया जा रहा है। विदेशी सेब के देश भर की मंडियों में आयात से हिमाचल के बागवानों को उनकी फसल का कम दाम मिल रहा है, इसीलिए हिमाचल सरकार आयात शुल्क बढ़ाने की लगातार मांग उठा रही है।

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अनुभाग अधिकारी बीके झा ने बतौर सहायक केंद्रीय जनसूचना अधिकारी जानकारी दी है कि वर्तमान में भारत सरकार विदेशी सेब पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगा रही है। वर्तमान में लगाया गया यह आयात शुल्क गैट और डब्ल्यूटीओ से भारत की कमिटमेंट के हिसाब से अधिकतम है।

ऐसे में आयात शुल्क बढ़ाने का कोई स्कोप नहीं है। बीके झा ने माना कि हिमाचल सरकार ने अनेक बार विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने की मांग की है। इसके अतिरिक्त हिमाचल के बागवानों के हितों को देखते हुए एक नीति बनाने का भी अनुरोध किया है। आरटीआई में यह सूचना फल, सब्जी एवं फूल उत्पादक संघ हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष हरीश चौहान को मिली है।

 

Related Articles

Back to top button