अजब-गजब

लूलिया की सल्लू से मुलाकात उसके ब्वॉयफ्रेंड ने करवाई थी!

07-1454043856दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ सलमान खान हाल के दिनों में रोमानिया की लूलिया वंटुर को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात कैसे और कब हुई इसको लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाई गई थीं। लेकिन कुछ खबरों के मुताबिक लूलिया की सलमान से मुलाकात उसके ब्वॉयफ्रेंड ने ही करवाई थी। इस जोड़े से जुड़ी कुछ और अनसुनी दास्तां
 ब्वॉयफ्रेंड संग आई थीं भारत
लूलिया 2011 में अपने ब्वॉयफ्रेंड मारियस मोगा के साथ भारत आई थी। तभी मोगा ने बॉडीगार्ड के सेट पर लूलिया की मुलाकात सलमान खान से करवाई थी। एक साल बाद लूलिया का अपने ब्वॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया था, फिर वो दोबारा मुंबई घूमने आ गई। लूलिया ने मुंबई की अपनी दूसरी यात्रा में सलमान खान संग पूरा डेढ़ महीना बिताया था। उसके बाद रोमानिया की एक मैगजीन ने दोनों के रिलेशनशिप में होने का खुलासा किया था। सूत्रों का कहना है कि पिछले दो सालों से दोनों रिलेशनशिप में हैं और दोनों ही इसको लेकर काफी गंभीर हैं।
सलमान खान से पहले लूलिया मारियस मोगा के साथ रिलेशनशिप में थी। मोगा रोमानिया के प्रोड्यूसर, कंपोजर और सिंगर हैं। मोगा पूर्वी और सेंट्रल यूरोप में काफी मशहूर हैं। साल 2011 तक मोगा और लूलिया रिलेशनशिप में थे। वे उस वक्त दोनों भारत घूमने आए थे। उसके बाद ही दोनों में झगड़ा हुआ और दोनों अलग हो गए।
35 साल की लूलिया रोमानियन टीवी प्रजेंटर और एक्ट्रेस हंै। लूलिया ने मात्र 15 साल की उम्र में बतौर टीवी प्रजेंटर और मॉडल काम शुरू कर दिया था। उसके बाद 19 साल की उम्र में स्थानीय टीवी चैनल यूरोपा नोवा के साथ जुड़ गई।
लूलिया का जन्म 24 जुलाई, 1980 को रोमालिया के लासी में हुआ था। लूलिया ने स्कूल पूरा करने के बाद कानून की पढ़ाई की है। लूलिया को वॉलीबॉल, टेनिक और बास्केटबॉल खेलने का बड़ा शौक है।

Related Articles

Back to top button