BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीयफीचर्ड

लैंडस्लाइड की चपेट में आई आईटीबीपी की बस, 4 जवानों की मौत, कई घायल


ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले में आज आईटीबीपी जवानों की बस लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई। इसमें कुल 20 जवान सवार थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई। हादसा लिकाबली के पास बासर-अकजान रोड पर हुआ। यहां पहाड़ से टूटा एक बड़ा पत्थर बस पर आकर गिरा। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में 8 जवान जख्मी हुए हैं, इनमें से 2 की हालत गंभीर है। जवान 2.30 बजे आईटीबीपी हेडक्वार्टर से निकले थे। इलाके में हफ्ते भर से बारिश का दौर जारी है। 24 जून को भी लैंडस्लाइड में 5 मजदूर दब गए थे।

Related Articles

Back to top button