टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा—नियम और प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखें सदस्य

जयपुर : ओम बिड़ला ने लोकसभा और विधानसभा सदस्यों को नियम व प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखने पर जोर देते कहा है कि वे आसन के सामने नहीं आएं और तथ्यों के आधार पर ही आरोप लगाये। श्री बिड़ला ने आज यहां विधानसभा में विधानसभा सदस्यों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम में कहा कि सदन की मर्यादा जरूरी है और सदस्यों को नियम-प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आसन के सामने आकर व्यवधान कर अपनी पहचान बनाने वाले नेताओं के जमाने लद गये हैं और उसी को आगे बढने का अवसर मिलेगा जो जनता की बात मर्यादित तरीके से सदन में रखते हैं। उन्होंने कहा कि कानून बनाते समय विपक्षी सदस्यों के संशोधनों पर भी विचार किया जाना चाहिए ताकि कानून मजबूत बने। उन्होंने कहा कि संसदीय समितियों को मजबूत बनाया जाना चाहिए ताकि सबको अपनी बात रखने का हक मिले। उन्होंने कहा कि यह देखा गया कि संसदीय समितियों में कोई काम नहीं होता, सदस्य केवल हाजिरी लगाते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा के अनुभव और कई परम्पराओं को मैंने लोकसभा में भी लागू करने का प्रयास किया। कई परम्परायें शीर्ष स्तर पर होती हैं, जिन्हें नजीर के तौर देखा जाता है। उन्होंने कहा कि सदन में सदस्य जितना समय बितायेंगे उतना ही प्रदेश की समस्याओं का पता चलेगा। लोकसभा एवं विधानसभा जितनी ज्यादा चलेगी और उतनी सरकार पारदर्शी रहेगी। जितने प्रश्न पूछे जायेंगे मंत्री को अपना कामकाज सुधारने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में शून्यकाल में बीस सदस्य बोलते थे, उन्हें मैंने नब्बे प्रतिशत कर दिया। शून्य काल में उठाये जाने वाले प्रश्न भी ऑनलाइन कर दिये गये। अब सदस्य ऑनलाइन ही प्रश्न पूछ सकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रबोधन कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इसे सदस्य नियम प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और सदन में अपना विषय रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ की राय के अलग मायने होते हैं तथा उनकी राय के सदस्य कृतत्व और व्यक्तित्व को सुधार सकते हैं। इस मौके विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि लोकसभा नवाचारों का विधानसभा को भी लाभ मिलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button