अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़

लोमड़ी का है इस पाकिस्‍तानी लड़की का धड़, जानिए क्‍या है सच!

foxgirl_18_04_2016आपने कितनी बार जू गए होंगे लेकिन एक अजीबोगरीब नजारा केवल कराची के जू में ही देखने को मिलता है। यहां एक लड़की आधी लोमड़ी और आधी इंसान है। पाकिस्‍तान में रहने वाली इस लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मुमताज मगल नाम की इस लड़की को देखने के लिए सैकड़ों लोग रोज जू में आते हैं।

लड़की का सिर और लोमड़ी का शरीर वाली इस लड़की की वास्‍तव में सच्‍चाई कुछ और ही है। वास्‍तव में कराची के जू में लोमड़ी के शरीर में नजर आ रही यह लड़की कोई और नहीं बल्कि पुरुष है जिसका नाम है मुराद अली। 35 साल के मुराद का सिर लोमड़ी के धड़ के पास होता है जबकि उनका शरीर टेबल के नीचे छुपा होता है। वे 12 घंटे तक इसी तरह बैठे रहते हैं। जू विजिटर्स से वह बातें भी करती हैं।

लोगों को वास्‍तविकता पता होने के बावजूद उसे देखने की उत्‍सुकता और पागलपन रहता है। मुमताज का यह काम पहले मुराद के पिता करते थे। लेकिन उनकी मौत 18 साल पहले हो गई थी जिसके बाद से यह काम मुराद करने लगे।

Related Articles

Back to top button