ज्ञान भंडार

वर्ष 2020 किस राशि के लिए होगा शुभ और किसके लिए कष्टदायी, जानिए

साल 2020 संपन्न-संपन्नता को सफल करने वाला होगा। यह वर्ष धन-धान्य की दृष्टि से सभी राशियों के जातकों के लिए यह फलदायी साबित होगा। बाजार के भाव बढ़ेंगे, विदेश के संबंध मजबूत होंगे। राष्ट्रीय दृष्टिकोण से भी यह वर्ष नई सफलताएं देने वाला होगा। चलिए जानते हैं विभिन्न राशियों के लिए कैसा रहेगा आगामी वर्ष।

मेष : इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अत्यंत शुभ है। लाभ देने वाला है। हर प्रकार की सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से कष्टदायी रहेगा। पारिवारिक सामंजस्य रहेगा। मातृत्व प्रेम बढ़ेगा।

वृष : इस राशि के लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा रहेगा। विशेषकर विद्यार्थियों के लिए सफलता देने वाला होगा। नौकरी या व्यापार के क्षेत्र में प्रयास सफल रहेगा। नए संबंध बनने के पूर्ण योग हैं, जो उनके लिए भाग्योदय कारक रहेंगे। आपका लेनदेन लाभ देने वाला होगा।

मिथुन : आपकी सोच और विचार आपको नई दिशा में ले जाएंगे। नए लोगों से संबंध बनेंगे, विशेष प्रकार के लाभ होने की पूर्ण संभावना है। व्यापार में विशेष लाभ रहेगा। हर प्रकार की योजना आपके लिए फलदायी सिद्ध होगी।

कर्क: यह वर्ष कष्ट दाई है। शारीरिक, पारिवारिक कष्ट रहेगा। धन की दृष्टि से भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर में अलगाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए सामान्य रहे। किसी भी प्रकार का लेन-देन न करें।

सिंह : यह वर्ष कष्टदायी रहेगा। शनिदेव की आराधना करें। किसी भी तरह का लेन-देन न करें। खानपान का व्यवहार उत्तम रखें। यात्राएं कम से कम करें। लेनदेन सोच विचार के साथ करें।

कन्या : यह वर्ष मंगलदायी है। कई प्रकार के लाभ होंगे। लेनदेन सफलता देने वाला होगा। धन की वृद्धि होगी। समाज व परिवार में सामंजस्य अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि रहेगी। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अचानक धन प्राप्ति का योग है।

तुला : यह वर्ष काफी लाभ देने वाला है। हर तरह की सफलता मिलेगी। नए मित्रों से भी लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा है। स्त्रियों और पुरुषों के लिए हर प्रकार से शुभ है।

वृश्चिक : यह वर्ष हर प्रकार का शुभ है। नई संपत्ति, धन-धान्य की वृद्धि व पुत्र उत्पत्ति का योग है। व्यापार में वृद्धि मिलेगी। शुभ कार्यों का योग प्रदान करने वाला है।

धनु : यह वर्ष आपके लिए नई योजनाएं लेकर आ रहा है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी। सफलता मिलेगी। यात्राएं अधिक होंगी। परिवार में सामंजस्य रहेगा।

मकर : स्वास्थ्य प्रति सचेत रहें। कोई भी लेनदेन करने से पहले सोच-विचार लें। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

कुंभ : मानसिक चिंता, पारिवारिक कलेश की संभावना रहेगी। लेन-देन व यात्रा न करें। खानपान पर नियंत्रण रखें। उदर संबंधी कष्ट हो सकता है। शरीर में एलर्जी की पूर्ण संभावना है।

मीन : यह वर्ष नई चेतना और उन्नति देने वाला है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा है। सफलता मिलेगी।

Related Articles

Back to top button