ज्ञान भंडार

वास्तु के अनुसार घर में जानवरों के होने से मिलता है धन-लाभ…

वास्तु का हमारे जीवन में बड़ा महत्व माना जाता है जो कि घर की हर वस्तु से जुड़ा होता हैं। क्या आप जानते हैं कि घर के जानवरों से जुड़े भी वास्तु होते हैं। जी हां, वास्तु के अनुसार अगर आप घर में पालतू जानवर रखते हैं तो उससे जुड़े वास्तु नियमों का जरूर ध्यान रखें ताकि घर में बरकत बनी रहें। आज हम आपको कुछ ऐसे ही वास्तु नियमों की जानकारी देने जा रहे हैं जो कि पालतू जानवरों से जुड़े हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

एक्वेरियम

मछलियों का जीवन कुछ खास लंबा नहीं होता, खासतौर पर एक्वेरियम में पड़ी मछली कुछ ज्यादा दिन तक जीवित नहीं रहती। मगर यदि आप वास्तु के अनुसार एक्वेरियम रखें तो आप मछलियों को लंबे समय तक जीवित रख सकते हैं। जैसे कि मछलियों के एक्वेरिमय को घर की नार्थ-ईस्ट दिशा में रखें। इस मछलियों के साथ-साथ घरवालों का स्वास्थय, स्वभाव और भाग्य भी हमेशा खुशनुमा रहेगा।

सोने की जगह

घर में रखे जानवर खासतौर पर कुत्ते के लिए घर की नार्थ-वेस्ट दिशा बेस्ट रहती है। अगर दिशा नार्थ या ईस्ट होगी, तो उस जगह पर सोने से आपका पालतू जानवर हमेशा खुश रहेगा। उसका व्यवहार हमेशा पॉजिटिव रहेगा। कभी भी पालतू जानवर को घर की साउथ वेस्ट दिशा में नहीं सुलाना चाहिए, इस जगह पर सोने से वह अधिक तौर पर बीमार और सुस्त रहेगा।

पक्षियों का पिंजरा

अगर आपने घर में तोता या फिर कोई और पक्षी पाल रखा है तो उसका पिंजरा घर की नार्थ, ईस्ट या फिर नार्थ-ईस्ट के कोने में टांगे। इस दिशा में रहने से आपका पालतू पक्षी हमेशा हेल्दी, एक्टिव और अच्छे स्वभाव वाला रहेगा। घर आने वाले मेहमान भी उससे खुश होंगे।

 

Related Articles

Back to top button