उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीति

विकास करती है भाजपा सरकार : योगी

गेरखपुर। जिले में लोकसभा उप चुनाव के लिए दो दिनी प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के पीपीगंज में बूथ समिति के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि इससे पहले आपने अनेक सरकारों की कार्य पद्धति देखी होगी, लेकिन इस तरह का विकास कार्य और सुदृढ़ व्यवस्था आपने नहीं देखी होगी। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश की सरकार ने हर युवा के हाथों में काम के साथ रीब के घर में रसोई गैस देने का काम किया। हमारी सरकार में प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया गया। इसके साथ ही 11 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराकर हमने दिखाया है कि विकास कार्य कैसे होते हैं। इसके साथ ही 37 लाख गरीबों को शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने जाति, धर्म में बंटवारा नहीं सभी का विकास किया। इसके अलावा नागरिकों को सरकार और अच्छी व्यवस्था देने के प्रयास में है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिजली नहीं मिलती थी, लेकिन आज शहर और गांव हर जगह बिजली मिल रही है। गोरखपुर को एम्स खाद कारखाना, पॉलिटेक्निक, अस्पताल, मिल, पुल सहित तमाम चीजें मिल रही हैं। यहां पर विकास की यह योजना इसलिए सम्भव हुई हैं, क्योंकि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। मुख्यमंत्री ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याषी को उपचुनाव में जीत दिलाने की अपील की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले जनता के रुपये का बंदरबाट होता था, अपराध होते थे, मिलें बिकती थी पर अब यहां पर ऐसा कोई नहीं कर सकता। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा, एक-एक बूथ और गांव को संभाल कर उपेंद्र दत्त शुक्ल को जिताना है। यह समझना कि प्रत्याशी चुनाव में हर घर तक पहुंचे, यह कठिन है। एक-एक घर में जाने में पांच साल लग जाएंगे। ऐसे में हर कार्यकर्ता को उपेन्द्र शुक्ल बनना पड़ेगा। हर बूथ पर 20 यूथ को लेकर एक एक मतदाता को भाजपा के पक्ष में सहमत कराने की जिम्मेदारी आपकी है। यह उपचुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव का पूर्वाभ्यास हो सकता है, मेहनत से इस अभियान को आगे बढ़ाइये।

Related Articles

Back to top button