अजब-गजबउत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीति

विकास का सूचक बना केसरिया : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की हार का रिकार्ड बढ़ता ही जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी के बतौर कांग्रेस अध्यक्ष हार का यह रिकॉर्ड और अधिक बढ़ेगा। राहुल गांधी के उपाध्यक्ष रहते 10 और अध्यक्ष बनने के बाद 5 राज्य हार चुके हैंए ये रिकार्ड और बढ़ेगा। सीएम ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता में त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय की जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदीए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के मंत्र और अमित शाह के कुशल संगठन प्रबंधन की सराहना करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की खिंचाई की।

उन्होंने कहा राहुल गांधी भाजपा के लिये जरूर फलदायक है। जबसे उनकी ताजपोशी हुई भारतीय जनता पार्टी विजय पताका लहराती जा रही है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर के विकास के लिए मुहिम चलाई। सबका साथ, सबका विकास का मंत्र का असर दिखा। त्रिपुरा तथा नगालैंड में यह विकास और सुशासन की जीत है। पहले के चुनाव में सिर्फ एक प्रतिशत ही वोट मिला था।

वामपंथ के गढ़ में केसरिया बड़ी बात है। बिना भेदभाव के प्रत्येक नागरिक को विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि वाम के किले को ढहा दिया गया है केसरिया विकास का पर्याय बन गया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि त्रिपुरा में वामपंथ के गढ़ को ध्वस्त कर केसरियामय करना एक सपना था। यह विकास और सुशासन की जीत है। उन्होंने कहा कि इस जीत का असर दूसरे राज्यों पर भी पड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी कर्नाटकए केरल ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में भी जीत का परचम लहराएगी। नरेंद्र मोदी के योग्य व कुशल मार्गदर्शन में राज्य सरकारें काम कर रही हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में जीत संगठनात्मक कुशलता का प्रतीक है। यहां जाति और धर्म के आधार को पीछे छोड़ भाजपा को समर्थन मिला। इस जीत ने साफ कर दिया कि अब तो समाज को बांट कर कोई ज्यादा दिन सार्वजनिक जीवन में बना नहीं रह सकता। न्यू इंडिया का मंत्र जो प्रधानमंत्री ने दिया है, उसका असर दिख रहा है। पूर्वोत्तर के लिए विशेष पैकेज से लेकर पीएम आवास योजना सहित कई लाभकारी योजनाओं, कानून का लाभ वहां के लोगों को मिला। पहली बार त्रिपुरा की जनता को बीजेपी पर विश्वास हुआ है। पार्टी वहां दो तिहाई से सरकार बना रही है। त्रिपुरा में दो तिहाई से अधिक बहुमत से भाजपा सरकार का आना साबित करता है कि मोदी के विकास पर वहां की जनता ने स्वीकाराए 25 वर्षों से वहां की सरकार कैसे काम कर रही थी, हमने महसूस किया। नागालैंड के बारे में कोई कल्पना भी नहीं करता था वहां भाजपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक वर्ष साल के अंदर जो काम शुरू हुए हैं, आने वाले समय में देश के अन्य राज्यों में भी ऐसे ही काम होंगे। आज कच्छ से कश्मीर और कन्याकुमारी तक एक पार्टी का शासन है।

Related Articles

Back to top button