राजनीतिराष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंके शिवराज सरकार : दिग्विजय

digहोशंगाबाद (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपने चिरपरिचित अंदाज में प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। सिंह ने चौहान पर राजनीतिक हमले जारी रखते हुए गुरुवार जनता का आह्वान किया कि वह इस सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंके। होशंगाबाद में आयोजित कांग्रेस की परिवर्तन रैली में सिंह ने पीएमटी फर्जीवाड़ा मामला उठाते हुए कहा कि प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) के लिए व्यावसायिक परीक्षा मण्डल में हुए घोटाले की वजह से बड़ी संख्या में मुन्नाभाइयों को मेडिकल कालेजों में प्रवेश मिल गया।  स्थिति यह बन गई थी कि गरीब परिवारों के प्रतिभावान छात्रों को एमबीबीएस में प्रवेश ही नहीं मिला, जबकि रईस परिवारों के अपात्रों को प्रवेश मिल गया। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान को `घोषणावीर’ मुख्यमंत्री बताते हुए आरोप लगाया कि उनके विकास के दावे खोखले साबित हुए और उनकी योजनाओं से किसी को लाभ नहीं मिला। बिना पैसे के कोई काम नहीं : अजय सिंहवहीं राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार ने गहरी जड़ें जमा ली हैं और आज आम आदमी का कोई काम पैसे दिए बिना नहीं होता है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है 25 नवंबर को होने वाले मतदान के जरिए जनता इस सरकार को जवाब दे। प्रदेश अध्यक्ष सांसद कांतिलाल भूरिया ने आरोप लगाया कि भाजपा राज में खराब हुए हालात दिन-ब-दिन बदतर होते गए हैं। निराशाजनक है औद्योगिक स्थिति : कमलनाथकेन्द्रीय मंत्री कमलनाथ ने दावा किया कि प्रदेश का औद्योगिक परिदृष्य बेहद निराशाजनक है और यहां कोई नया निवेश नहीं हो रहा है। हालात यह हैं कि भाजपा राज के दौरान जितने उद्योग बंद हुए, उनकी संख्या यहां नए खुलने वाले उद्योगों की संख्या से अधिक है।भाजपा से तंग आ चुके है लोग : सिंधिया केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रचार अभियान समिति अध्यक्ष सिंधिया ने कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन की तेज लहर को देखा जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री चौहान द्वारा घोषित अधिकांश योजनाएं एवं कार्यक्रम आम जनता तक पहुंचने में नाकाम रहे हैं और लोग भाजपा की इस सरकार से तंग आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button