ज्ञान भंडार

विधायक ने उप सचिव के साथ दुर्व्यवहार किया, मंत्रालय के कर्मचारी हड़ताल पर गये

एजेन्सी/  mumbai-police-650-generic_650x400_51427804343मुंबई: एक निर्दलीय विधायक ने पीडब्ल्यूडी विभाग के एक उप सचिव के साथ आज यहां मंत्रालय में कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। घटना की वजह यह थी कि उप सचिव ने एक क्लर्क को अतिरिक्त आवास उपलब्ध कराने की विधायक की मांग को मानने से इनकार कर दिया था। इस घटना के तुरंत बाद राज्य सचिवालय के कर्मचारी हड़ताल पर चले गये।

पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के उप सचिव भाउसाहेब गावित के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के मामले में अचलपुर के निर्दलीय विधायक बच्चू कडु के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की है।

मंत्रालय के एक कर्मचारी ने बताया कि जब गावित ने पीडब्ल्यूडी विभाग में काम कर रहे एक क्लर्क को एक अतिरिक्त आवास आवंटित करने से इनकार कर दिया तब विधायक नाराज हो गए। विधायक ने आरोप से इंकार किया। लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।

Related Articles

Back to top button