राज्य

विभागीय लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे किसान

सुपौल। गंगापुर उप वितरणी नहर में पानी नहीं रहने से किसानों के सामने रबी फसलों के लिए पटवन की समस्या खड़ी हो गयी है।

800x480_image60621005

गंगापुर उप वितरणी नहर में पानी नहीं रहने से किसानों के सामने रबी फसलों के लिए पटवन की समस्या खड़ी हो गयी है। जदिया कोरियापट्टी, राजगांव, फुलकाहा आदि गांव के किसानों का कहना है कि 2008 के बाद नहर से ¨सचाई का लाभ नहीं मिल रहा है। कुसहा-त्रासदी आठ साल से अधिक समय बीत जाने बाद भी ¨सचाई विभाग किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने में विफल रही है। जबकि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हर खेत में पानी देने की बात कही जाती है। पटवन के समय में सभी नहरें सूखी दिखाई देती है। किसानों को अपने संसाधन पर ही निर्भर रहना पड़ता है। नहर में पानी नहीं रहने के कारण किसानों की रबी की खेती महंगी साबित हो रही है। राज किशोर साह, उमेश साह, पुलकित यादव, सुरेश कुमार आदि किसानों ने बताया कि गेहूं पटवन के लिए नहर में पानी आने का उम्मीद कर रहे थे। लेकिन अभी तक पानी नहीं दिया गया। थक हार कर पंपसेट द्वारा गेंहू का पटवन किया। ¨सचाई विभाग शिकायत करने पर भी अनसुनी कर देता है।

Related Articles

Back to top button