फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

ACCIDENT-Fलखनऊ। राजधानी के मलिहाबाद, चिनहट और इटौंजा क्षेत्र में सड़क हादसों में एक होम्यौपैथिक डॉक्टर सहित पांच लोगों की मौत हो गयी है। मलिहाबाद क्षेत्र के रहिमाबाद में शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन से एक बुलेरो की टक्कर हो गयी। बोलेरो में सवार एक डॉक्टर सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि उसका चालक गम्भीर रूप से घायल है। जिसकों उपचार के लिए ट्रामा में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसकी तालाश की जा रही है। सरियापुर बघौली निवासी अवसार बोलेरो चालक है। जो शुक्रवार की सुबह बोलेरो यूपी30के9886 को लेकर हरादोई जा रहा था। बोलेरो में हरदोई के अतरौली निवासी मजदूर भगौती प्रसाद (45), राजाजीपुरम निवासी होम्योपैथिक के डॉक्टर शईद अख्तर (58) और एक अज्ञात 38 वर्षीय युवक सवार था। सभी बोलेरो में सवार होकर हरदोई जा रहे थे। मलिहाबद के रहीमाबाद लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम के चालक ने बोलेरो मे जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बुलेरो सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गये। रहगीरों ने घटना देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेण्टर में भर्ती कराया। जहां भगौती प्रसाद, शईद अख्तर खां और एक अज्ञात 38 वर्षीय युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बोलेरो चालक अवसार गम्भीर रूप से घायल था, जिसका उपचार चल रहा है।शईद अख्तर होम्योपैथिक डॉक्टर थे। जो हरदोई के हरपालपुर स्थित एक अस्पताल में तैनात थे।
चिनहट व इटौंजा क्षेत्र में सड़क हादसों में एक विवाहिता सहित दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल हो उपचार के लिए ट्रामा में भर्ती कराया है। मूल रूप से इलाहाबाद के फाफामऊ शांतिपुर निवासी विजय यादव की पत्नी हेमलता यादव (26) चिनहट के गोविंद बिहार कालोनी स्थित बिवास गर्ल्स हास्टल में रहती थी। हेमलता की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी। विजय यादव इलाहाबाद में होटल मैनेजर हैं। वहीं हेमलता देवां रोड़ पर ओमेक्स ऑटो प्राइवेट लि0 के मटेरियल विभाग में एक्जीक्यूटिव थी। शुक्रवार को वह साथी आलोक आर्य के साथ स्कूटी से कार्यालय जा रही थी। तभी चिनहट तिराहे के न्यू सेवा अस्पताल के पास ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हेमलता ट्रक के पहिए के नीचे आ गयी जबकि आलोक सड़क पर गिर गया। वहीं हादसे में हेमलता की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि आलोक बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों ने देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आलोक को उपचार के लिए भर्ती कराया । दूसरी ओर इटौंजा रेलवे क्रासिंग के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो के चालक ने पुरानी बाजार निवासी रोहित (30) को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रोहित टेंपो चालक था।

Related Articles

Back to top button