अन्तर्राष्ट्रीय

विवाहित हैं तो अमेरिका में मिलेगा स्टेंडर्ड टैक्स डिडक्शन

वाॅशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति अब टैक्स सुधार के लिए कार्य करने में लगे हैं। माना जा रहा है कि वे विवाहित दंपति के लिए 12600 डाॅलर का स्टेंडर्ड टैक्स डिडक्शन जारी कर सकते हैं। इतना ही नहीं धनी लोगों को ट्रंप प्रशासन द्वारा राहत दी जा सकती है। पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन द्वारा लगाए गए ओबामा केयर टैक्स को भी समाप्त किया जा सकेगा।

इस दौरान ट्रंप प्रशासन उनके इस कार्य में सहयोग दे रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा इसे इतिहास का एक महत्वपूर्ण टैक्स रिफाॅर्म कहा है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था में कर व्यवस्था में इस तरह के बदलाव के बाद मजबूती जरूर आएगी। इतना ही नहीं उद्योगों को बढ़ावा जरूर मिलेगा।

जिस तरह से व्यवस्था की बात हो रही है उससे तो यह जाहिर हो रहा है कि सरकार काॅर्पोरेट टैक्स को बढ़ाएगी। ट्रंप प्रशासन अब टैक्स स्लैब को कम करने का प्रयास कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप की इस नीति की सराहना की जा रही है। माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप टैक्स नीति में बदलाव से लोगों की सहानुभूति प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button