मनोरंजन

विवेक ओबेरॉय की वाइफ की फोटो देखकर ऐश्वर्या राय भी चौंक जाएगी!

विवेक ओबेरॉय एक ऐसा नाम है, जिन्होंने बॉलीवुड में हिट फिल्म तो नहीं दी लेकिन अपनी एक्टिंग की बदोलत एक समय में खूब नाम कमाया था. विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के नामी एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं. बॉलीवुड में विवेक ने साल 2002 में आई फिल्म ‘कंपनी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी.

विवेक ओबेरॉय की वाइफ की फोटो देखकर ऐश्वर्या राय भी चौंक जाएगी!

विवेक ओबेरॉय सुर्खियों में उस समय आये थे जब उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को डेट कर रहे थे. ऐश से ब्रेकअप होने के बाद विवेक ने अरेंज मैरिज करने का फैसला लिया था और वो कर्नाटक के पूर्व मिनिस्टर जीवराज की बेटी प्रियंका के साथ शादी की. ऐसे बहुत ही कम लोग है जो प्रियंका और विवेक की लव स्टोरी के बारे में जानते है. आज हम आपको प्रियंका और विवेक की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे.

विवेक ओबेरॉय की वाइफ की फोटो देखकर ऐश्वर्या राय भी चौंक जाएगी!

दरअसल, विवेक के पेरेंट्स की इच्छा थी कि विवेक की शादी जल्द से जल्द हो जाए ताकि वो अपने पास्ट को भूल जाए. विवेक की माँ बिना किसी को बताए कर्नाटक के पूर्व मिनिस्टर जीवराज के घर विवेक का रिश्ता लेकर पहुंच गई. जब यह बात विवेक को पता चली तो वे प्रियंका से मिलने के लिए तैयार नहीं थे.

प्रियंका से मिलने से पहले विवेक ने अपनी माँ के आगे एक शर्त रखी थी. विवेक ने शर्त रखते हुए कहा अगर प्रियंका मुझे पसंद आती है तो पहले मैं उसे एक सा‌ल तक डेट करूँगा और फ़िर उससेअगले साल शादी करूँगा. विवेक की मां ने जब यह शर्त मान ली तो उसके बाद ही विवेक प्रियंका से मिलने उनके घर गए थे.

एक इंटरव्यू के दौरान विवेक ने बताया कि “प्रियंका ने बिल्कुल मेकअप नहीं किया था. वो रियल में जैसी हैं वैसे ही मेरे सामने आईं. मैंने अपनी जैकेट जमीन पर बिछाई और हम दोनों ने उस पर बैठकर घंटों बातें की. मैं प्रियंका से 4 जुलाई को मिला, 7 सितंबर को सगाई और 29 अक्टूबर को शादी हो गई”.

Related Articles

Back to top button