BREAKING NEWSPolitical News - राजनीतिफीचर्ड

वेश बदलकर कांग्रेस ने हड़प लिए हजारों करोड़ रुपये : अमित शाह

रांची : केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पूर्व बहुमत की मोदी सरकार ने देश के मुकुट जम्मू कश्‍मीर से अनुच्छेद 370 खत्म कर हमने एक राष्ट्र का सपना पूरा किया। अयोध्या में आसमान को छूने वाला भव्य राम मंदिर बनाने का संकल्प करते हुए कहा कि शीर्ष अदालत ने ऐतिहासिक फैसला देकर भगवान श्रीराम का मान बढ़ाया है। कमल के निशान पर बटन दबाने का आग्रह करते हुए कहा कि झारखंड को विकसित बनाने के लिए फिर से पूर्ण बहमत की सरकार बनाएं। अमित शाह ने जनता से जुड़ते हुए कहा कि सब मिलकर भाजपा के प्रत्‍याशी को जिताएं। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से भारत माता की जय के नारे लगवाए।

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने देश के गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिरसा मुंडा की धरती पर पहुंचे हैं। वे हेलीकॉप्‍टर से मनिका पहुंचे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम माथुर भी हैं। मनिका हाई स्‍कूल मैदान में शाह की जनसभा हो रही है।

Related Articles

Back to top button