ज्ञान भंडार

व्यास नदी में गिरी इनोवा, 6 बहे, 1 की मौत

दस्तक टाइम्स/एजेंसी:drowned-563ad82fd1d69_exlst
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के हणोगी क्षेत्र के पास एक इनोवा कार के व्‍यास नदी में गिरने से 6 लोग बह गए हैं। इनोवा कार में कुल 8 लोग सवार थे। इनमें एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि एक घायल है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस से मिली शुरूआती जानकारी के मुताबिक इनोवा में 8 लोग सवार थे जो कि मनाली जा रहे थे। कार में सवार 6 लोग कुल्‍लू के मलाणा के बताए जा रहे हैं। रात करीब 11.30 बजे के आसपास इनोवा हणोगी के पास व्यास नदी में जा गिरी। आसपास के लोगों ने जब कार के गिरने की आवाज सुनी तो ओट पुलिस को सूचित किया।

ओट थाना प्रभारी लोकेंद नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन अंधेरा होने की वजह से कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस की टीम रात को ‌ही नदी के पास गई जहां एक व्यक्ति घायल हालत में पड़ा मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ‌को उसने सिर्फ इतना बताया कि 6 लोग कुल्लू के मलाणा गांव के हैं।

वहीं गोताखोर भी बुलाए गए हैं। अभी तक 6 लोगों और इनोवा कार का कुछ पता नहीं पाया है। ओट थाना प्रभारी लोकेंद नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 6 लोगों की तलाश जारी है। गोताखोर बुलाए गए हैं। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

Related Articles

Back to top button