जीवनशैली

शादीशुदा महिलायें इस वजह से देती हैं धोखा

couple3एजेंसी/नई दिल्ली(12 फरवरी): महिलाओं का शादी के बाद धोखा देने का सबसे अहम कारण असंतुष्टि है। आइए जानते हैं महिलाएं क्यों देती हैं धोखा।

धोखे के कारण- अक्सर इंसान प्यार में धोखा खाता और देता है। लेकिन आजकल शादी के बाद धोखा देने का एक ट्रेंड सा बन गया है। पहले शादी के बाद धोखा देने के लिए हमेशा पति को अपराधी माना जाता था लेकिन समय बदलने के साथ महिलाएं भी धोखा करने लगी है। महिलाओं का शादी के बाद धोखा देने का सबसे अहम कारण असंतुष्टि है। आइए जानें, शादी के बाद महिलाएं धोखा क्‍यों देती है।

आपसी वार्तालाप का अभाव
महिलाएं अकसर चाहती हैं कि वो अपने पति से खूब बातें करें और उनके पति भी अपनी बातें उनसे शेयर करें लेकिन जब आपसी वार्तालाप या संवाद की स्थिति खत्म हो जाती है तो रिश्तों में दरार आने और धोखा देने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।

अफेयर होना
शादी से पहले किसी से लव अफेयर होने के कारण आमतौर पर महिलाएं शादी के बाद पुरूषों को धोखा देने लगती हैं। पहले प्‍यार को न भूल पाने के कारण वह धोखा देने पर मजबूर हो जाती हैं।

विचार ना मिलना
कई बार पति से विचार ना मिलने या फिर हर समय के होने वाले झगड़ों से बचने के लिए महिलाएं दूसरे पुरूषों की आकर्षित होने लगती है। यह भी शादीशुदा महिलाओं का धोखा देने का बहुत बड़ा कारण है।

विश्वास की कमी
कुछ महिलाएं शादी के बाद इसलिए भी धोखा देने लगती है, क्‍योंकि उनके पति को उन पर विश्वास नहीं होता। और वह बिना किसी वजह के उनपर शक करते रहते हैं।

सेक्‍स में असंतुष्टि
कई बार महिला अपने पुरूष साथी से सेक्‍स के दौरान असंतुष्‍ट रहती है। उनकी यह असंतुष्टि महिलाओं को धोखा देने और बाहर की ओर जाने पर विविश करती है और वह जल्‍द ही दूसरे पुरूषों के करीब आने लगती है।

नीरसता के कारण
बहुत सी महिलाएं ऐसी है जिनके पति उनको ज्‍यादा समय नहीं दे पाते हैं और एक ही तरह के रूटीन और घर में रहकर बोर हो जाती है। और अकेले रहते-रहते वे बाहर की और आकर्षित होती हैं। नतीजन कई बार उनके इससे विवाहेत्तर संबंध भी बन जाते हैं।

आत्मसम्मान को बढ़ावा देने की जरूरत-सेक्‍स आत्‍मसम्‍मान बूस्‍टर है जो महिलाओं को सेक्‍सी, अधिक सुंदर और अधिक प्‍यारा बनाता है। उनकी तरफ ध्‍यान न देना और हमेशा उनसे शिकायत करते रहना उनके आत्‍मसम्‍मान को ठेस पहुंचता है। इसकी कमी के कारण महिलाएं धोखा देने लगती हैं।

बदला लेने के लिए
कई बार महिलाएं बदला लेने के कारण भी धोखा देने लगती है। जब पति द्वारा उनके भरोसे को तोड़ा जाता है। तो महिलाओं को दिल टूट जाता है और वह उसी तरह से आपको धोखा और चोट पहुंचना चाहती हैं।

सेक्स में विविधता की कमी
पहले समय में सेक्‍स के प्रति महिलाएं अपने भावनाओं को व्‍यक्‍त नहीं करती थी। लेकिन समाज में आ रहे खुलेपन के कारण भी महिलाएं अपने पुरुष साथी को धोखा देने से नहीं चूकती। वही स्थिति और वहीं सेटिंग। सेक्‍स में दिनचर्या और दोहराव से बचने के लिए महिलाओं को धोखा देने पर मजबूर हो जाती है।

Related Articles

Back to top button