Lifestyle News - जीवनशैली

शादीशुदा लोगों के ‘अफेयर’ में रहने पर क्या सोचते हैं दुनिया के देश

adultery (1)एक सर्वे में दुनिया भर के देशों के लोगों से एक सवाल किया गया कि क्या शादीशुदा लोगों का अफेयर रखना नैतिक रूप से ठीक और स्वीकार्य है? इसके जवाब पर आधारित आंकड़े हैरान करने वाले हैं।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 84 फीसदी अमेरिकियों का मानना है कि शादीशुदा लोगों का ऐसा करना अस्वीकार्य है। जबकि ब्रिटेन में यह प्रतिशत 76 फीसदी है। ग्रीस में 79 फीसदी लोग मानते हैं कि शादीशुदा लोगों का अफेयर में रहना अस्वीकार्य है। जबकि ऐसी राय 47 फीसदी फ्रेंच और 60 फीसदी जर्मन्स की है। ये आंकड़े प्यू रीसर्च के 2013 के सर्वे पर आधारित हैं।

सर्वे के आधार पर पता चला है कि कुछ मामलों में अमेरिकी और यूरोपीय लोग ज्यादा अलग नहीं हैं। जर्मनी अपने न्यूड समुद्री तटों के लिए जाना जाता है, जहां आने वाले दिनों में और भी भीड़ देखी जाएगी। ऐसे में अगर तुलना की जाए, तो अमेरिका में न्यूडिटी यूरोप की तुलना में कम स्वागतयोग्य मानी जाती है। लगभग सभी यूरोपीय लोग शादी से पहले सेक्स को जायज़ मानते हैं, लेकिन एक तिहाई अमेरिकी लोगों की नज़र में यह अस्वीकार्य है।

यह प्रतिशत अन्य देशों में इस प्रकार है-

(देशों के साथ में दिया गया प्रतिशत उन देशों के नागरिकों का प्रतिशत है, जिनकी राय में शादीशुदा लोगों को अफेयर में नहीं रहना चाहिए। उनकी राय में इसकी वजह है क्योंकि यह नैतिक तौर पर अस्वीकार्य है।)

फिलिस्तीन 94%
तुर्की 94%
जॉर्डन 93%
मिस्त्र 93%
इंडोनेशिया 93%
लेबनन 92%
पाकिस्तान 92%
मलेशिया 90%
ट्यूनीशिया 90%
फिलिपीन्स 90%
एल सैल्वाडोर 89%
घाना 86%
ब्राजील 84%
बोलीबिया 84%
अमेरिका 84%
दक्षिण कोरिया 81%
कीन्या 80%
उगांडा 80%
ग्रीस 79%
ऑस्ट्रेलिया 79%
नाइजीरिया 77%
वेनेजुएला 76%
ब्रिटेन 76%
कनाडा 76%
चीन 74%
मैक्सिको 73%
इस्त्राइल 73%
अर्जेंटीना 72%
पोलैंड 71%
रूस 69%
जापान 69%
सेनेगल 68%
चिली 67%
चेक रिपब्लित 66%
दक्षिण अफ्रीका 65%
स्पेन 64%
इटली 64%
भारत 62%
जर्मनी 60%
फ्रांस 47%

 
 
 
 

Related Articles

Back to top button