अजब-गजब

शादी के लिए लड़के ने पूरी की दुल्हन की सदियों पुरानी जिद

गोंडा। शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें लड़के ने अपनी दुल्हन (Bride) की बात मानते हुए उसकी सदियों पुरानी जिद को पूरा कर उसके साथ शादी (wedding) रचाई। दरअसल दुल्हन ने शादी से पहले दूल्हे के सामने एक शर्त रख दी थी और यहां तक कह दिया था कि शर्त पूरी होने के बाद ही वह अपनी ससुराल जाएगी। जिसके बाद सभी दुल्हन की शर्त (condition) पूरी करने में लग गए। बताया गया कि दुल्हन ने शादी से पहले अपने होने वाले दूल्हे (groom) के लिए शर्त रखी कि जैसे श्रीराम (lord rama) ने धनुष (Bow) तोड़कर सीता जी से शादी की थी। ठीक उसी तरह उसका दूल्हा भी धनुष तोड़ कर उससे शादी करे।

दुल्हन की शर्त सुनने के बाद शादी में एक धनुष का इंतजाम किया गया और दूल्हे ने शर्त पूरी करने के लिए श्रीराम चंद्र जी की तरह धनुष तोड़ने के बाद ही उससे विवाह रचाया। वहीं, दूल्हे की मानें तो आज अगर वह धनुष को तोड़ पाने में असफल होता तो उसकी शादी नहीं हो पाती। मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का है। दुल्हन शैफाली की मानें तो जैसे श्रीराम और सीता जी के विवाह हुआ था उसी प्रकार उसकी शादी हो। इसलिए शैफाली ने अपनी शादी के लिए दूल्हे पक्ष के सामने ऐसी शर्त रखी। शर्त सुनकर दूल्हे पक्ष के लोग काफी खुश हुए और उन्होंने उसकी शर्त स्वीकार कर ली।

Related Articles

Back to top button